कई हफ्तों की लीक के बाद, iQOO ने अब कन्फर्म कर दिया है कि iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा। हालांकि, चीनी स्मार्टफोन मेकर अभी भी कई जानकारी छिपाए हुए है, लेकिन ऑफिशियल टीजर और हालिया लीक से आने वाले डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 का डिजाइन भारत के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके अलावा फोन में नया MediaTek चिपसेट मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि iQOO Z11 अपने चीनी वेरिएंट से काफी अलग हो सकता है। अब आइए जानते हैं iQOO Z11 के बारे में दी गई सभी जानकारी के बारे में।
