Get App

iQOO Z11x भारत में लॉन्च, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और Sony सेंसर, जानें कीमत

iQOO Z11x: iQOO ने गुरुवार (12 मार्च, 2026) को भारत में नया मिड-सेगमेंट स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च किया, जो खासकर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Vivo के इस सब-ब्रांड iQOO Z11x में IP68 और IP69+ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ-साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 3:52 PM
iQOO Z11x भारत में लॉन्च, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और Sony सेंसर, जानें कीमत
iQOO Z11x भारत में लॉन्च, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और Sony सेंसर

iQOO Z11x: iQOO ने गुरुवार (12 मार्च, 2026) को भारत में नया मिड-सेगमेंट स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च किया, जो खासकर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Vivo के इस सब-ब्रांड iQOO Z11x में IP68 और IP69+ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ-साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है।

iQOO Z11x: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

iQOO Z11x में 6.76 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक का हाई ब्राइटनेस मोड मिलता है। फोन में 7200 mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ बॉक्स में 44W का चार्जर दिया गया है।

iQOO Z11x MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज है। यह OriginOS 6 पर चलता है और इसे 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें