Android Phone Storage: हम सभी RAM और स्टोरेज के बारे में जानते हैं। स्टोरेज वह जगह है जहां आपका फोन फोटो, वीडियो, म्यूजिक, ऐप्स और दूसरी फाइलें सेव करता है, जबकि RAM का इस्तेमाल ऐप्स और Android सिस्टम के लिए होता है। आजकल स्मार्टफोन ब्रांड 1TB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले मॉडल लॉन्च कर रहे हैं। फिर भी, Android फोन पर 'Storage Ful' का मैसेज दिखना परेशान करने वाला हो सकता है। स्टोरेज खत्म होने पर आप नए ऐप्स, फाइलें, फोटो और वीडियो डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। ऐसे में फोन की स्टोरेज खाली करने का सबसे आसान और पहला तरीका गैर-जरूरी फाइलों को डिलीट करना है। इससे फोन में नए डेटा और फाइलों के लिए जगह बनेगी और स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बेहतर रखने में भी मदद मिल सकती है।
