Get App

Jio का नया धांसू प्लान, 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा Google Gemini Pro का एक्सेस, जानें कीमत

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में कई रिचार्ज प्लान पेश करती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा और कॉलिंग वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो Jio का ₹799 वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 3:56 PM
Jio का नया धांसू प्लान, 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा Google Gemini Pro का एक्सेस, जानें कीमत
Jio का सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान, मिलेगा 100 SMS और 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में कई रिचार्ज प्लान पेश करती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा और कॉलिंग वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो Jio का ₹799 वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

बता दें कि Jio का यह प्लान कंपनी की वैल्यू कैटेगरी में शामिल है, और इसे यूजर्स My Jio ऐप और Jio की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को देखते हुए यह उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक एक्टिव रहने के लिए एक किफायती रिचार्ज चाहिए।

84 दिन की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा

Jio के ₹799 वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यानी पूरे प्लान की अवधि में कुल 126GB डेटा का फायदा मिलता है। रोजाना डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है, लेकिन यूजर्स इंटरनेट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें