Get App

5000mAh बैटरी के साथ Lava Bold N4 Lite लॉन्च, मिलेगा 8MP कैमरा और Android 16 Go, कीमत 8,000 से कम

Lava ने भारत में अपनी Bold स्मार्टफोन सीरीज में एक और नया फोन Bold N4 Lite लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले, Unisoc 9863A चिपसेट, 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 3:15 PM
5000mAh बैटरी के साथ Lava Bold N4 Lite लॉन्च, मिलेगा 8MP कैमरा और Android 16 Go, कीमत 8,000 से कम
5000mAh बैटरी के साथ Lava Bold N4 Lite लॉन्च

Lava Bold N4 Lite: Lava ने भारत में अपनी Bold स्मार्टफोन सीरीज में एक और नया फोन Bold N4 Lite लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले, Unisoc 9863A चिपसेट, 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 Go पर चलता है और इसमें वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ 3GB RAM मिलती है। अब चलिए फोन के बारे में डिटेल में जानते हैं।

भारत में Lava Bold N4 Lite की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि Lava Bold N4 Lite के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹8,099 है, लेकिन इसे ₹7,999 की स्पेशल लॉन्च कीमत पर पेश किया गया है। यह फोन 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Empire Gold और Ghost Silver कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

वहीं, इस फोन के साथ Lava की 'Free Service at Home' सुविधा भी मिलती है, जिसके तहत पूरे भारत में ग्राहकों को घर पर ही बिक्री के बाद की सर्विस (आफ्टर-सेल्स सपोर्ट) दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें