नोएडा की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Lava ने सोमवार को भारत में अपनी नई 'Virat' लाइनअप के तीसरे मॉडल, Lava Virat V1 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G के साथ शामिल हो गया है। इसे जल्द ही देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि यह नया स्मार्टफोन एक ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। Lava Virat V1 Pro 5G में आपको Unisoc चिपसेट और 6GB RAM दी गई है। इसमें 6,000mAh की बैटरी भी है। साथ ही, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है, जो स्क्वायर शेप के कैमरा मॉड्यूल में लगा है।
