Lumio TV launch in India: बेंगलुरु की टेक कंपनी Lumio ने लगभग एक साल बाद अपनी नई और अपडेटेड टीवी सीरीज Vision 7 और Vision 9 को लॉन्च किया है। जिसमें बेहतर हार्डवेयर और स्मार्ट कंटेंट डिस्कवरी फीचर्स जोड़े गए हैं। ये दिखने में पहले जैसे ही लगते हैं, लेकिन इनके अंदर कई जरूरी अपग्रेड किए गए हैं। इस बार इस सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड 65-इंच का Vision 9 मॉडल है, जिसमें QD Mini LED टेक्नोलॉजी और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। अब आगे पढ़ें कि इसमें क्या नया है और क्या यह टीवी खरीदने लायक है।
