Get App

टेलिकॉम कंपनियों पर TRAI सख्त! अब लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान, 30 दिन की होगी वैलिडिटी

TRAI Recharge Rules: Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए नए नियम तय किए हैं। इन नियमों के तहत, ऑपरेटरों को ऐसे छोटे वैलिडिटी वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) भी देने होंगे, जिनमें सिर्फ कॉल और SMS की सुविधा हो।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 3:28 PM
टेलिकॉम कंपनियों पर TRAI सख्त! अब लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान, 30 दिन की होगी वैलिडिटी
TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS के लिए मिलेंगे रिचार्ज प्लान

TRAI Recharge Rules: Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए नए नियम तय किए हैं। इन नियमों के तहत, ऑपरेटरों को ऐसे छोटे वैलिडिटी वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) भी देने होंगे, जिनमें सिर्फ कॉल और SMS की सुविधा हो। इससे उन ग्राहकों के लिए सस्ते रिचार्ज के विकल्प बढ़ेंगे जिन्हें बंडल डेटा सेवाओं की जरूरत नहीं है।

21 सितंबर को जारी किए गए Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले STV उपलब्ध कराने होंगे। ये वाउचर वॉयस कॉल, SMS और डेटा सेवाओं के लिए होंगे।

TRAI ने बताया कि अभी सिर्फ वॉयस और SMS वाले रिचार्ज प्लान कम उपलब्ध हैं। साथ ही, ऐसे ज्यादातर प्लान लंबी वैलिडिटी वाले होते हैं। नए नियमों का मकसद ग्राहकों को कम अवधि वाले और अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प देना है।

रेगुलेटर (TRAI) ने कहा कि इसका असर खास तौर पर उन कम आय वाले ग्राहकों पर पड़ा है जो कम समय वाले रिचार्ज ऑप्शन चाहते हैं, और उन ग्राहकों पर भी जो अपनी वॉइस और SMS की जरूरतों के साथ बंडल किए गए डेटा के लिए पैसे नहीं देना चाहते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें