Get App

Meta Ray-Ban Audio: मेटा ने बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेस किए लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी और Muse AI फीचर्स मिलेंगे, कीमत जानिए

Meta Ray-Ban Audio: मेटा ने अपने एनुअल इवेंट मेटा कनेक्ट में बिना कैमरे वाले अपने नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर दिए हैं। रे-बैन मेटा ऑडियो नाम से उतारे गए इन स्मार्ट ग्लासेस का मुख्य उद्देश्य उन प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है जिनकी वजह से बिना सहमति लोगों की रिकॉर्डिंग करने वाले एआई गैजेट्स का दुनिया भर में विरोध हो रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 10:31 AM
Meta Ray-Ban Audio: मेटा ने बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेस किए लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी और Muse AI फीचर्स मिलेंगे, कीमत जानिए
नए रे-बैन मेटा ऑडियो ग्लासेस की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी, शुरुआती कीमत 29200 रुपये रखी गई है।

Meta Ray-Ban Audio: टेक दिग्गज मेटा ने अपने एनुअल इवेंट मेटा कनेक्ट में बिना कैमरे वाले अपने नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर दिए हैं। रे-बैन मेटा ऑडियो नाम से उतारे गए इन स्मार्ट ग्लासेस का मुख्य उद्देश्य उन प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है जिनकी वजह से बिना सहमति लोगों की रिकॉर्डिंग करने वाले एआई गैजेट्स का दुनिया भर में विरोध हो रहा है। मेटा ने EssilorLuxottica के साथ साझेदारी में इन ग्लासेस को तैयार किया है। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में आयोजित कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने घोषणा की कि नए रे-बैन मेटा ऑडियो ग्लासेस की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी और इनकी शुरुआती कीमत $349 (करीब 29200 रुपये) रखी गई है।

Muse AI असिस्टेंट से लैस होंगे स्मार्ट ग्लासेस

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेटा ने अपने स्मार्ट ग्लासेस पोर्टफोलियो में अपने म्यूज एआई असिस्टेंट को जोड़ा है। Muse AI अब मेटा के स्मार्ट ग्लासेस का प्राइमरी इंटरफेस बनेगा। इसके जरिए यूजर्स सिर्फ वॉयस कमांड देकर खरीदारी कर सकेंगे, अपॉइंटमेंट तय कर सकेंगे और रोजाना के दूसरे काम आसानी से निपटा सकेंगे। कंपनी ने इसमें कंप्यूटर इस्तेमाव की क्षमता के साथ-साथ वॉलमार्ट, बेस्ट बाय और गैप जैसी प्रमुख रिटेलर्स व सेवाओं के साथ सीधे इंटीग्रेशन की सुविधा भी जोड़ी है।

प्राइवेसी की चिंता और नया ऑडियो-ओनली डिजाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें