Get App

Google के 'Nano Banana' को टक्कर देने के लिए मेटा ला रहा है 'Mango' और 'Avocado' मॉडल्स, जानिए क्या होगा खास?

Meta AI: टेक्स्ट और इमेज से आगे बढ़कर मेटा अब 'वर्ल्ड मॉडल्स' पर भी काम कर रही है। ये सिस्टम केवल पैटर्न प्रेडिक्ट नहीं करेंगे, बल्कि इंसानों की तरह विजुअल जानकारी को समझकर प्लानिंग और उसे एग्जीक्यूट करने में सक्षम होंगे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 12:28 PM
Google के 'Nano Banana' को टक्कर देने के लिए मेटा ला रहा है 'Mango' और 'Avocado' मॉडल्स, जानिए क्या होगा खास?
मेटा की इंटरनल मीटिंग में शेयर किए गए रोडमैप के अनुसार, कंपनी Mango और Avocado दो मुख्य प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है

META AI: फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीति को नए सिरे से लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की 'सुपरइंटेलिजेंस लैब' सीक्रेट तरीके से इमेज, वीडियो और टेक्स्ट के नए AI मॉडल्स पर काम कर रही है, जिन्हें 2026 की पहली छमाही में रिलीज करने का टारगेट है। इस कदम के साथ मेटा का लक्ष्य AI की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाना है।

'Mango' और 'Avocado' में क्या होगा खास?

मेटा की इंटरनल मीटिंग में शेयर किए गए रोडमैप के अनुसार, कंपनी Mango और Avocado दो मुख्य प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है। मैंगो यह एक इमेज और वीडियो मॉडल है, जिसे गूगल के 'Nano Banana' जैसे हाई-एंड मॉडल्स को चुनौती देने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। वहीं एवोकाडो एक टेक्स्ट-बेस्ड सिस्टम है, जिसे विशेष रूप से कोडिंग और लॉजिकल टास्क में सुधार के लिए विकसित किया जा रहा है। मेटा का मानना है कि डेवलपर्स और कंपनियों के बीच अपनी साख बनाने के लिए कोडिंग कैपेसिटी में सुधार करना अनिवार्य है।

'वर्ल्ड मॉडल्स' पर बड़ा दांव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें