Get App

Microsoft का अमेरिकी एजेंसियों को तोहफा, क्लाउड सेवाओं पर दी भारी छूट

जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (GSA) ने मंगलवार को बताया कि माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी एजेंसियों को अपनी क्लाउड सेवाओं पर छूट देने पर सहमति जाहिर की है। प्रशासन ने कहा कि यह कदम सरकार के उस प्रयास का हिस्सा है जिसमें टेक कंपनियों के साथ पूरे प्रशासनिक विभागों के लिए डील की जा रही है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 6:06 PM
Microsoft का अमेरिकी एजेंसियों को तोहफा, क्लाउड सेवाओं पर दी भारी छूट
Microsoft का अमेरिकी एजेंसियों को तोहफा, क्लाउड सेवाओं पर दी भारी छूट

जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (GSA) ने मंगलवार को बताया कि माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी एजेंसियों को अपनी क्लाउड सेवाओं पर छूट देने पर सहमति जाहिर की है। प्रशासन ने कहा कि यह कदम सरकार के उस प्रयास का हिस्सा है जिसमें टेक कंपनियों के साथ पूरे प्रशासनिक विभागों के लिए डील की जा रही है।

GSA और माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, इस समझौते से अमेरिकी सरकार को पहले वर्ष में 3 अरब डॉलर तक की बचत होगी। हालांकि, रॉयटर्स इस आंकड़े की तुरंत पुष्टि नहीं कर सकें।

इस समझौते के तहत कंपनी मौजूदा सरकारी कर्मचारियों को अपने जनरेटिव AI चैटबॉट, Microsoft Copilot का मुफ्त एक्सेस देगी। साथ ही, सरकारी एजेंसियों को Microsoft Sentinel और Azure Monitoring जैसे क्लाउड उत्पादों पर कम कीमतें भी मिलेंगी। जीएसए के अनुसार, एजेंसियां ​​सितंबर 2026 तक इस प्रस्ताव को अपना सकती हैं।

वेंडर्स के साथ सरकारी स्तर पर डील करने वाली एजेंसी GSA ने हाल के हफ्तों में इसी तरह के सौदों की घोषणा की है। एजेंसी ने अगस्त में घोषणा की थी कि Google और Amazon Web Services भी क्लाउड सेवाओं पर छूट देने के लिए सहमत हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें