Get App

7,000mAh बैटरी के साथ Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ, जानें कीमत

Moto G77 Power: क्या आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, जो बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ आए। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Motorola ने बुधवार को अपना नया फ्लैगशिप फोन Moto G77 Power को लॉन्च कर दिया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 2:53 PM
7,000mAh बैटरी के साथ Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ, जानें कीमत
7,000mAh बैटरी के साथ Motorola का नया 5G फोन लॉन्च

Moto G77 Power: क्या आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, जो बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ आए। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Motorola ने बुधवार को अपना नया फ्लैगशिप फोन Moto G77 Power को लॉन्च कर दिया है। यह नया फ़ोन अगले हफ़्ते देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह फोन कंपनी की बजट G सीरीज का नया मॉडल है। यह स्मार्टफोन तीन Pantone कलर ऑप्शन और एक ही रैम-स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इस स्मार्टफोन में बड़ी 7,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 59 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। अब चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Moto G77 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 120Hz, पिक्सल डेंसिटी 391 ppi और पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक की मिलती है। कंपनी के अनुसार, फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। जो 8GB तक रैम और 128GB तक के स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

Motorola का यह डुअल SIM स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है। कंपनी इस फोन के लिए 1 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें