Get App

Motorola Edge 70 Pro+ 4 जून को भारत में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन की डिटेल आई सामने

Motorola Edge 70 Pro+ अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया, जिससे इसके चिपसेट और अन्य डिटेल्स का पता चला। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने हैंडसेट के कई फीचर्स का खुलासा किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 30, 2026 पर 2:36 PM
Motorola Edge 70 Pro+ 4 जून को भारत में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन की डिटेल आई सामने
Motorola Edge 70 Pro+ 4 जून को भारत में करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन की डिटेल आई सामने

Motorola Edge 70 Pro+ अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया, जिससे इसके चिपसेट और अन्य डिटेल्स का पता चला। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा किया है, जिनमें चिपसेट का नाम, बैटरी क्षमता, ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट और डिस्प्ले डिटेल्स शामिल हैं। यह नया Motorola Edge 70 Pro+ उसी चिपसेट पर काम करेगा जो इसके Pro मॉडल में भी दिया गया है। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, इस फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

Motorola Edge 70 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (अनुमानित)

अपकमिंग Motorola Edge 70 Pro+ की समर्पित वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि नया स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट पर संचालित होगा। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है और इसकी अधिकतम स्पीड 3.4GHz तक होगी। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 24,00,000 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, यह भी पुष्टि हो गई है कि इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM होगी।

थर्मल मैनेजमेंट के लिए, Motorola edge 70 Pro+ में 4,600 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने बताया है कि स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी होगी, जो दो दिन से अधिक का बैकअप देने का दावा करती है। हैंडसेट 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें