Moto Pad 70 Pro: Motorola ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट, Moto Pad 70 Pro लॉन्च किया है, जो भारत में अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मल्टीटास्किंग, स्टडी, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल काम के लिए एक दमदार टैबलेट ढूंढ रहे हैं। बता दें कि इस टैबलेट में octa-core Snapdragon प्रोसेसर, 13MP का बैक कैमरा, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 10,200mAh की बैटरी दी गई है। अब चलिए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमते के बारे में।
