Get App

Netflix फिर दे रहा 30-दिन का फ्री ट्रायल सब्सक्रिप्शन! नए यूजर्स ऐसे उठा सकते हैं फायदा

Netflix Free Subscription: Netflix अपने यूजर्स के लिए एक पुराना और पॉपुलर ऑफर वापस लाने की तैयारी में है। हाल ही में दुनियाभर के कई यूजर्स ने बताया कि नया Netflix अकाउंट बनाने पर उन्हें कुछ समय के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 10, 2026 पर 6:13 PM
Netflix फिर दे रहा 30-दिन का फ्री ट्रायल सब्सक्रिप्शन! नए यूजर्स ऐसे उठा सकते हैं फायदा
Netflix फिर दे रहा 30-दिन का फ्री ट्रायल सब्सक्रिप्शन!

Netflix Free Subscription: Netflix अपने यूजर्स के लिए एक पुराना और पॉपुलर ऑफर वापस लाने की तैयारी में है। हाल ही में दुनियाभर के कई यूजर्स ने बताया कि नया Netflix अकाउंट बनाने पर उन्हें कुछ समय के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। जिसे कंपनी ने भी कंफर्म किया है। बता दें कि Netflix ने करीब 6 साल पहले फ्री ट्रायल की सुविधा बंद कर दी थी, जिसके तहत नए यूजर्स बिना पैसे दिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद फिल्में और वेब सीरीज देख सकते थे। वहीं, अब कंपनी नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए इस ऑफर को दोबारा शुरू करती नजर आ रही है।

Netflix का फ्री ट्रायल

Netflix ने कन्फर्म किया है कि कुछ देशों में नए यूजर्स को स्ट्रीमिंग सर्विस का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है। कंपनी के हेल्प सेंटर के अनुसार, अगर यूजर का अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन इस ऑफर के लिए योग्य है, तो साइन-अप के दौरान फ्री ट्रायल का ऑप्शन अपने आप दिखाई देगा। अगर उन्हें यह ऑफर नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि उनका अकाउंट अभी इसके लिए योग्य नहीं है।

हालांकि, Netflix ने भारत में इस ऑफर की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Gadgets 360 ने पुष्टि की है कि नए ईमेल एड्रेस से नया Netflix अकाउंट बनाते समय "₹0 में 30 दिन आजमाएं" वाला ऑफर दिखाई दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें