Nothing Phone 3a Lite: अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। दरअसल, Nothing Phone 3a Lite की पहली सेल शुरू हो चुकी है। इस फोन को कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Pro और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। बता दें कि Nothing अपने नए हैंडसेट की पहली सेल पर दमदार ऑफर दे रहा है। अब आइए इस फोन की कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में जानते हैं।
