Nothing Phone 4a: दिसंबर 2025 में Nothing Phone 3a Lite लॉन्च करने के बाद, लंदन की टेक दिग्गज कंपनी अब Nothing Phone 4a सीरीज की तैयारी कर रही है। शुरुआती लीक से पता चलता है कि इस लाइनअप में दो मॉडल शामिल होंगे: स्टैंडर्ड Phone 4a और Phone 4a Pro। Nothing इस बार भी अपने क्लीन और शानदार डिजाइन की फिलॉसफी पर कायम दिख रही है, लेकिन इस बार कंपनी का फोकस रोजाना के इस्तेमाल और लुक पर है। अब आइए जानते हैं कि आने वाले Nothing Phone 4a के बारे में लीक से अब तक क्या पता चला है।
