Get App

Airtel New Recharge Plans: अब बिना इंटरनेट मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, Airtel ने लॉन्च किया नया प्लान

Airtel New Recharge Plans: अगर आप मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग व SMS के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो Airtel के नए प्लान आपके काम आ सकते हैं। कंपनी ने ऐसे ग्राहकों के लिए 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 2:25 PM
Airtel New Recharge Plans: अब बिना इंटरनेट मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, Airtel ने लॉन्च किया नया प्लान
Airtel ने लॉन्च किया नया वॉयस कॉलिंग प्लान

Airtel New Recharge Plans: अगर आप मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग व SMS के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो Airtel के नए प्लान आपके काम आ सकते हैं। कंपनी ने ऐसे ग्राहकों के लिए 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन रिचार्ज में मोबाइल डेटा नहीं मिलेगा।

Airtel ने ये प्लान 21 अक्टूबर की तय समयसीमा से पहले लॉन्च किए हैं। बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटर ने Airtel और Vodafone Idea (Vi) को इस तारीख तक ऐसे रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने को कहा था। जिसके बाद Airtel इस नए नियम पर अमल करते हुए पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

कीमत और वैलिडिटी

तीनों पैक की वैलिडिटी अलग-अलग है। 185 रुपये वाला रिचार्ज 28 दिनों के लिए है, 203 रुपये वाला रिचार्ज 30 दिनों के लिए है, और 206 रुपये वाला रिचार्ज पूरे एक कैलेंडर महीने के लिए चलता है। आखिरी विकल्प में यूजर हर महीने एक तय तारीख पर रिचार्ज कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें