OnePlus Nord 6 Launch: OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में "सेगमेंट की सबसे बड़ी 9000 mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और शानदार इमेजिंग क्षमता" होगी। OnePlus ने पहले ही आने वाले Nord 6 के फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इस हैंडसेट में Snapdragon प्रोसेसर, 50MP Sony मेन सेंसर और 165Hz 1.5K AMOLED स्क्रीन होगी। कंपनी ने पहले ही बताया है कि OnePlus Nord 6 "अपनी कैटेगरी में पहला ऐसा फोन होगा जो BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल और फ्री फायर जैसे पॉपुलर गेम्स में लगातार 165 FPS गेमिंग को सपोर्ट करेगा"। OnePlus Nord 6 से क्या उम्मीद की जा सकती है, आइए जानते हैं।
