Get App

OnePlus Nord Buds 4 भारत में लॉन्च, मिलेगा 52dB ANC और 54 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

OnePlus Nord Buds 4 आज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। चीनी स्मार्टफोन मेकर के ये नए ईयरबड्स अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड के साथ आए हैं। इनमें बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और AI पावर्ड फीचर्स दिए गए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 3:24 PM
OnePlus Nord Buds 4 भारत में लॉन्च, मिलेगा 52dB ANC और 54 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें कीमत
OnePlus Nord Buds 4 भारत में लॉन्च

OnePlus Nord Buds 4 आज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। चीनी स्मार्टफोन मेकर के ये नए ईयरबड्स अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड के साथ आए हैं, जिनमें बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, ज्यादा बैटरी लाइफ, AI पावर्ड फीचर्स और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए ईयरबड्स Oppo, CMF और Redmi के प्रोडक्ट्स को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। अब आइए OnePlus Nord Buds 4 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord Buds 4 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord Buds 4 में 12mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और ये 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, यह पिछले मॉडल की तुलना में 200% तक बेहतर नॉइज रिडक्शन देता है। इसके अलावा, इन ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो AI आधारित Clear Call Technology के साथ आते हैं। स्मार्टफोन मेकर का दावा है कि यह 25kmph तक की रफ्तार वाली हवा में भी कॉल के दौरान हवा के शोर को कम कर सकता है।

एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए, ईयरबड्स में 3D Spatial Audio, Game Spatial Audio, कस्टम EQ प्रीसेट और मास्टर ट्यूनिंग मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Bluetooth 6.1, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, Smart Bluetooth राउटिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं। वनप्लस का यह ईयरबड्स डुअल डिवाइस कनेक्विटी के साथ आता है, जिसकी रेंज 250 मीटर तक बताई गई है। बेहतर गेमप्ले के लिए ये ईयरबड्स 47ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड को भी सपोर्ट करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें