OnePlus ने सोमवार को अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की भारत में लॉन्च डेट की घोषणा की है। ये दोनों फोन कंपनी की मिड-रेंज सीरीज में शामिल होंगे, जिसमें हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 6 भी शामिल है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने Nord CE 6 के कुछ फीचर्स भी बताए हैं। इसमें 1.5K 144Hz डिस्प्ले होने की जानकारी दी गई है। यह हैंडसेट Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट पर रन करेगा।
