OnePlus Pad 4 को पिछले महीने भारत में कंपनी के नए फ्लैगशिप टैबलेट के रूप में लॉन्च किया गया था। इस Pad 4 में 13.2 इंच का 3.4K LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Pad 4 से पहले OnePlus Pad Go 2 भारत में एक मिड-रेंज टैबलेट के रूप में लॉन्च हुआ था, जिसमें भी LCD डिस्प्ले दिया गया है। अब खबर है कि कंपनी भारत में OnePlus Pad सीरीज का एक नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस रुमर्ड OnePlus Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जो हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Pad Mini से काफी मिलते-जुलते लगते हैं।
