Get App

AI का खतरा आया सामने, डरे Elon Musk, इस काम के लिए Dario Amodei की कॉल पर Sam Altman भी हुए राजी

AI News: तेजी से दौड़ रही एआई की दुनिया की रफ्तार सुस्त होने वाली है। एंथ्रॉपिक (Anthropic) के सीईओ डेरियो एमोडेई (Dario Amodei) ने इसकी वकालत की, जिसे ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन (Sam Altman) और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) का सपोर्ट मिला है। जानिए डेरियो किन खतरों की बात कर रहे हैं और इसे लेकर उन्होंने क्या प्रस्ताव दिया है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 8:12 AM
AI का खतरा आया सामने, डरे Elon Musk, इस काम के लिए Dario Amodei की कॉल पर Sam Altman भी हुए राजी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसी इंडस्ट्री की एक दिग्गज कंपनी एंथ्रॉपिक (Anthropic) के सीईओ डेरियो एमोडेई (Dario Amodei) इसकी रफ्तार कम करने की वकालत कर रहे हैं। (File Photo- Pexels)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसी इंडस्ट्री की एक दिग्गज कंपनी एंथ्रॉपिक (Anthropic) के सीईओ डेरियो एमोडेई (Dario Amodei) इसकी रफ्तार कम करने की वकालत कर रहे हैं। इस मामले में उन्हें ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन (Sam Altman) और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) से सपोर्ट मिला है। डेरियो का कहना है कि एआई डेवलपमेंट की रफ्तार सुस्त करनी होगी ताकि भविष्य में इंसानों का एडवांस्ड एआई सिस्टम्स पर नियंत्रण न खो जाए। एमोडेई ने ये बातें ऐसे समय में कही है जब कई टेक एक्सपर्ट्स एआई के अनियंत्रित विकास और इस्तेमाल को लेकर चिंता जता चुके हैं।

क्या कहना है Anthropic के Dario Amodei का

एमोडेई ने एआई के खतरों को लेकर एक निबंध लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि एआई जिंदगी की क्वालिटी में काफी सुधार कर सकता है, लेकिन इसमें बड़े खतरे भी हैं। उनका कहना है कि एआई की रफ्तार सुस्त करनी ही होगी और अगर इसकी ग्रोथ बिना कंट्रोल के जारी रही तो एक ऐसा समय भी आ सकता है कि जब इंसानों की इस पर नियंत्रण की क्षमता पीछे रह जाए।

एमोडेई ने X (पूर्व नाम Twitter) पर लिखा है कि एआई इंडस्ट्री की रफ्तार सुस्त क्यों होनी चाहिए और ऐसा करने के लिए तीन चरण की योजना भी पेश की है, जिसमें से पहले चरण को एंथ्रॉपिक ने एकतरफा तौर पर अपनाने की प्रतिबद्धता जताई है। एमोडेई का कहना है कि एंथ्रॉपिक थर्ड पार्टी एवैल्युएटर्स को अपने सिस्टम तक स्थायी एंप्लॉयी के लेवल का एक्सेस देगी, ताकि वे सेफ्टी की जांच कर सकें, घटनाओं की जानकारी दे सकें और ट्रेनिंग के दौरान एआई मॉडल के अलाइनमेंट का आकलन कर सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें