OpenAI Atlas: OpenAI ने मंगलवार (21 अक्टूबर) को अपना वेब ब्राउजर, Atlas, लॉन्च किया है, जिससे ChatGPT बनाने वाली कंपनी अब सीधे तौर पर Google की टक्कर में आ गई है, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स अपने सवालों के जवाब पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर निर्भर हैं। OpenAI का यह कदम ChatGPT को ऑनलाइन सर्च का एक नया गेटवे बना सकता है। इससे कंपनी को ज्यादा इंटरनेट ट्रैफिक और डिजिटल विज्ञापन से होने वाली आय प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। अगर ChatGPT लोगों को इतनी प्रभावी ढंग से संक्षिप्त जानकारी प्रदान करता है कि वे इंटरनेट पर सर्च करना और पारंपरिक वेब लिंक पर क्लिक करना बंद कर देते हैं, तो यह ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट्स और कंटेंट पब्लिशर्स की कमाई पर असर डालेगा।
