Get App

रियलमी में छंटनी! अब अलग नहीं रहेगा स्मार्टफोन बिजनेस, Oppo के भीतर काम करेगा ब्रांड

चाइनीज कंपनी Oppo ने भारत में Realme के ऑपरेशंस को अपने भीतर समेटना शुरू कर दिया है। Realme अब अलग कंपनी नहीं रहेगी। इस कंसोलिडेशन के चलते सेल्स और सपोर्ट टीमों में छंटनी शुरू हो चुकी है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 2:54 PM
रियलमी में छंटनी! अब अलग नहीं रहेगा स्मार्टफोन बिजनेस, Oppo के भीतर काम करेगा ब्रांड
Realme और Oppo की ब्रांड पहचान और फ्रंट एंड मार्केटिंग अलग ही रहेगी।

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने Realme के ऑपरेशंस को अपने भीतर समेटना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सेल्स और सपोर्ट टीमों से हुई है, जहां रोल्स घटाए जा रहे हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत का स्मार्टफोन बाजार बेहद प्रतिस्पर्धी हो चुका है। अब कंपनियां खर्च कम करने के रास्ते तलाश रही हैं।

Realme फिर बनेगा Oppo का सब-ब्रांड

यह बदलाव Oppo की ग्लोबल स्ट्रैटजी का हिस्सा है। इसके तहत Realme को दोबारा Oppo के तहत एक सब ब्रांड की तरह पोजिशन किया जा रहा है। इसका मकसद साफ है कि संसाधनों को एक साथ लाना और एक ही ढांचे के तहत काम करके खर्च कम करना।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, चीन में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। भारत में स्थिति थोड़ी अलग है, क्योंकि Oppo से जुड़े कुछ कानूनी मामले अभी चल रहे हैं। इसी वजह से यहां यह बदलाव धीरे-धीरे और चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें