Oppo Find X9 Ultra: Oppo Find X9 Ultra जल्द ही चीन और ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी का फ्लैगशिप Find X9 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा। कंपनी ने हाल ही में इस अपकमिंग हैंडसेट के टाइमलाइन का ऐलान किया था, और अब एक टिपस्टर ने इसके लॉन्च की सटीक तारीख लीक कर दी है। अनुमान है कि इसे चीन और ग्लोबल मार्केट्स में एक ही दिन लॉन्च किया जाएगा, जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग बाद में हो सकती है।
