Get App

Oppo Find X9s Pro और X9 Ultra के फीचर्स लीक, मिलेगी 7,025mAh बैटरी और Hasselblad कैमरा

Oppo इस महीने के अंत में Find X9 Ultra के साथ Find X9 Pro को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कुछ नए लीक सामने आए हैं जिनसे दोनों स्मार्टफोन के बारे में अहम जानकारी मिली है। एक टिपस्टर ने अपकमिंग मॉडलों के फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 3:39 PM
Oppo Find X9s Pro और X9 Ultra के फीचर्स लीक, मिलेगी 7,025mAh बैटरी और Hasselblad कैमरा

Oppo इस महीने के अंत में Find X9 Ultra के साथ Find X9 Pro को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कुछ नए लीक सामने आए हैं जिनसे दोनों स्मार्टफोन के बारे में अहम जानकारी मिली है। एक टिपस्टर ने अपकमिंग मॉडलों के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और डिजाइन फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। लीक में दोनों डिवाइसों के कलर ऑप्शन और हार्डवेयर में अंतर में भी बताए गए है। कुछ पहले से कन्फर्म फीचर्स जैसे कि Hasselblad-ब्रांडेड कैमरा केवल Find X9s Pro में होंगे। वहीं, केवल Ultra वेरिएंट के ग्लोबली लॉन्च होने की जानकारी मिली है।

Oppo Find X9s Pro के फीचर्स (अनुमानित)

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Oppo Find X9s Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.32 इंच का 1.5K डिस्प्ले और चारों ओर बेहद पतले, एक समान साइज के बेजल हो सकते हैं। टिपस्टर ने पीछे की तरफ एक बड़े हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल का भी जिक्र किया है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन में अपग्रेडेड डुअल 200MP कैमरे होंगे, जिन्हें कंपनी ने पहले ही कन्फ़र्म किया है।

Oppo ने हाल ही में खुलासा किया है कि Find X9s Pro में Hasselblad-ब्रांड का रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 200MP का मेन सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें