Flipkart Big Billion Days Sale 2026: इस फेस्टीव सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर के लिए कोई नया अप्लायंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में आपको कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट मिलेगी। सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि चुनिंदा ग्राहकों को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही खरीदारी करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि Oppo ने अभी से अपने ऑफर्स की झलक दिखानी शुरू कर दी है। इससे ग्राहकों को सेल शुरू होने से पहले ही कुछ प्रोडक्ट्स की संभावित कीमतों का अंदाजा लग सकेगा। इसके अलावा, बैंक डिस्काउंट और पेमेंट ऑफर्स की मदद से खरीदारी और भी सस्ती हो सकती है।
