Get App

OPPO के नए स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होंगे लॉन्च, Find X9s Pro और X9 Ultra की होगी एंट्री

Oppo ने कन्फर्म किया है कि उसका नया स्मार्टफोन Find X9 Ultra अगले महीने ग्लोबली लॉन्च होगा। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही चीन में एक खास इवेंट भी होगा, जहां कंपनी अपने Oppo Find X9s Pro को भी पेश कर सकती है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 4:56 PM
OPPO के नए स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होंगे लॉन्च, Find X9s Pro और X9 Ultra की होगी एंट्री
OPPO के नए स्मार्टफोन 21 अप्रैल को होंगे लॉन्च, Find X9s Pro और X9 Ultra की होगी एंट्री

Oppo ने कन्फर्म किया है कि उसका नया स्मार्टफोन Find X9 Ultra अगले महीने ग्लोबली लॉन्च होगा। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही चीन में एक खास इवेंट भी होगा, जहां कंपनी अपने Oppo Find X9s Pro को भी पेश कर सकती है। हाल ही में जारी किए गए टीजर और लीक से दोनों अपकमिंग हैंडसेट के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं, जिनमें एडवांस्ड Hasselblad कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी क्षमता मिल सकती हैं। उम्मीद है कि ये हैंडसेट Oppo Find X9 और Find X9 Pro के साथ शामिल होंगे, जिन्हें अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया।

Oppo Find X9 Ultra का ग्लोबल लॉन्च और X9s Pro का चीन इवेंट

Oppo की एक पोस्ट के अनुसार, कंपनी का फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9 Ultra 21 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च होगा। कंपनी इस हैंडसेट को "आपका अगला कैमरा लॉन्च के लिए तैयार है" टैगलाइन के साथ कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है।

उसी दिन, Oppo चीन के चेंगदू में शाम 7 बजे (स्थानीय समय) यानी 4:30 बजे IST पर Oppo x Hasselblad Imaging New Product Launch Event आयोजित करेगा, जैसा कि कंपनी ने अपने Weibo पोस्ट में बताया। इस इवेंट में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro दोनों को चीन में पेश किया जाएगा। ये स्मार्टफोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें