Oppo Reno 16 Series: Oppo Reno 16 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है, इसकी पुष्टि हो चुकी है। Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए घोषणा की है कि चीन में उसकी नई Reno सीरीज के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी सिर्फ Oppo Reno 16 सीरीज का जिक्र किया है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी से पता चलता है कि Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 मॉडल जल्द ही लॉन्च होंगे, जो क्रमशः Reno 15 Pro और Reno 15 की जगह लेंगे।
