Poco M8 Power: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो, Poco आपके लिए कल यानी 4 अगस्त को नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Poco M8 Power है। यह फोन कंपनी की मिड-रेंज M8 लाइनअप में नया मॉडल होगा। लॉन्च से पहले, Xiaomi का यह सब-ब्रांड आने वाले स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां शेयर कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि इसमें 8,000mAh की बैटरी और Snapdragon 4 सीरीज का चिपसेट होगा। वहीं अब, इस हैंडसेट के लिए बनी खास माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है, जिसमें इसके कैमरा कॉन्फिगरेशन, सॉफ्टवेयर सपोर्ट की जानकारी और इनग्रेस प्रोटेक्शन रेटिंग के बारे में बताया गया है। जिससे, यह कन्फर्म हो गया है कि Poco M8 Power में Xiaomi का लेटेस्ट HyperOS वर्जन होगा, जो Android 16 पर आधारित है। इसके अलावा, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है।
