
Infinix Smart 10
Infinix Smart 10 को भारत में 25 जुलाई को लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, अभी इस स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक लो-कॉस्ट स्मार्टफोन होगा और इसकी कीमत 5000 रुपये से 10000 के बीच हो सकती है।
iQOO Z10R
चीन की कंपनी iQOO ने 24 जुलाई को भारत में iQOO Z10R पेश किया था। जिससे उसकी Z10 सीरीज और बेहतर हो गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB RAM दी गई है। फोन में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले भी है। iQOO Z10R 5G की कीमत 19,499 (8GB + 128GB) रुपये और 21,499 (8GB + 256GB) रुपये है।
realme 15 Pro
realme ने 24 जुलाई को भारत में realme 15 Pro 5G और realme 15 5G लॉन्च कर दिया है। इन फोन्स में 80W फास्ट चार्जिंग और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। realme 15 Pro 5G का 8GB + 128GB वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलता है। वहीं, realme 15 5G का 8GB + 128GB वेरिएंट 25,999 रुपये का है।
realme Buds T200
realme Buds T200 24 जुलाई को भारत में लॉन्च हुआ। यह एक वायरलेस ईयरबड्स है। इसमें 32dB एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिया गया है। चार रंगों में आने वाले ये इन-ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स 1,999 रुपये की कीमत पर 1 अगस्त से Flipkart, realme की वेबसाइट और स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
realme Narzo 80 Lite 4G
realme Narzo 80 Lite 4G को 23 जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है।
OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite टैबलेट 23 जुलाई को भारत में लॉन्च हुआ। यह Wi-Fi और LTE वेरिएंट में आता है। टैबलेट में 9340mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन के 6GB + 128GB (Wi-Fi) वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB (Wi-Fi + 4G LTE) वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
Vivo X200 FE
Vivo X200 FE स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था, और ये 23 जुलाई से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी (90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट) और Zeiss ब्रांड के साथ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo X200 FE का 12GB + 256GB वेरिएंट 54,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट 59,999 रुपये का है।