Get App

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग कल से, 23 अक्टूबर से शुरू होगी बिक्री, जानें बैंक ऑफर और फीचर्स

अगर आप Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है। ग्राहक शाम 5:30 बजे से इस फोन को बुक कर सकेंगे।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 5:22 PM
Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग कल से, 23 अक्टूबर से शुरू होगी बिक्री, जानें बैंक ऑफर और फीचर्स
Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से

Apple iPhone Duo: अगर आप Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है। ग्राहक शाम 5:30 बजे से इस फोन को बुक कर सकेंगे। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। Apple के इस नए फोन को Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB से लेकर 2TB तक के विकल्प मिलेंगे।

बता दें कि iPhone Duo के साथ Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कदम रखेगी। फोन में बाहर की तरफ छोटी स्क्रीन मिलेगी, जबकि इसे खोलने पर बड़ी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस डिजाइन की मदद से यूजर्स फोन को बंद रखते हुए भी इस्तेमाल कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने या दूसरे काम करने का मजा ले सकेंगे।

भारत में Apple iPhone Duo की कीमत

भारत में iPhone Duo के 256GB वर्जन की कीमत 2,99,900 रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड 2TB कॉन्फिगरेशन की कीमत 4,49,900 रुपये है। Apple इस स्मार्टफोन को कई स्टोरेज विकल्पों में पेश कर रहा है, जिससे खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी वर्जन चुन सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें