Get App

Snapdragon for India इवेंट में Qualcomm का बड़ा ऐलान, दो नए चिपसेट्स लॉन्च

Qualcomm ने गुरुवार को नई दिल्ली में हुए Snapdragon for India इवेंट में दो नए Snapdragon चिपसेट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 5 और Snapdragon 4 Gen 5 पेश किए हैं, जिन्हें मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 07, 2026 पर 3:05 PM
Snapdragon for India इवेंट में Qualcomm का बड़ा ऐलान, दो नए चिपसेट्स लॉन्च
Snapdragon for India इवेंट में Qualcomm का बड़ा ऐलान, दो नए चिपसेट्स लॉन्च

Qualcomm ने गुरुवार को नई दिल्ली में हुए Snapdragon for India इवेंट में दो नए Snapdragon चिपसेट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 5 और Snapdragon 4 Gen 5 पेश किए हैं, जिन्हें मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है। इन दोनों चिपसेट्स में एक नया फीचर Snapdragon Smooth Motion UI दिया गया है, जिससे फोन में ऐप्स चलाना और नेविगेशन पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट होगा।

कंपनी का कहना है कि इन नए चिप्स में AI आधारित इमेजिंग, गेमिंग परफॉर्मेंस और अगली जनरेशन की कनेक्टिविटी में भी सुधार किया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर और तेज एक्पीरियंस मिलेगा।

Snapdragon 6 Gen 5 और Snapdragon 4 Gen 5 की उपलब्धता

Qualcomm के अनुसार, नया Snapdragon 6 Gen 5 जल्द ही कई ग्लोबल OEM स्मार्टफोन्स में देखने को मिलेगा, जिसमें Honor और Redmi जैसे ब्रांड शामिल हैं। वहीं, Snapdragon 4 Gen 5 सबसे पहले Oppo, Realme और Redmi के आने वाले स्मार्टफोन्स में देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें