Get App

Realme Narzo Power 5G: मिलेगी 10001mAh की बैटरी; जानें कीमत और फीचर्स

Realme Narzo Power 5G: Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Narzo Power 5G लॉन्च किया है, जिसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी और Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वही प्रोसेसर और बैटरी दी गई है, जो Realme P4 Power में मिलती है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 12:39 PM
Realme Narzo Power 5G: मिलेगी 10001mAh की बैटरी; जानें कीमत और फीचर्स
Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 10,001mAh की बैटरी

Realme Narzo Power 5G: Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Narzo Power 5G लॉन्च किया है, जिसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी और Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वही प्रोसेसर और बैटरी दी गई है, जो Realme P4 Power में मिलती है। इसलिए माना जा रहा है कि नया Narzo फोन असल में उसी फोन का रीब्रांडेड वर्जन है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा रखी गई है।

Realme Narzo Power 5G की कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo Power 5G के 8GB RAM/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹27,999 और 8GB RAM/256GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है। पहली सेल के ऑफर के तहत, Realme ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट और ₹1,000 की छूट दे रहा है, जिससे इनकी प्रभावी कीमतें क्रमशः ₹23,999 और ₹25,999 हो जाती हैं। पहली सेल के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ₹2,999 की 4 साल की मुफ्त बैटरी वारंटी और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी।

यह स्मार्टफोन 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Amazon और realme.com से खरीदा जा सकेगा। यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: Titan Silver और Titan Blue।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें