Get App

Redmi 17 5G की भारत में एंट्री, Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 7,900mAh बैटरी के साथ

Redmi ने गुरुवार को भारत में अपना नया Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Amazon और कंपनी के अधिकृत आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल वेरिएंट की तरह भारत में भी यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 4:54 PM
Redmi 17 5G की भारत में एंट्री, Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 7,900mAh बैटरी के साथ
Redmi 17 5G की भारत में एंट्री, Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से है लैस

Redmi ने गुरुवार को भारत में अपना नया Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Amazon और कंपनी के अधिकृत आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल वेरिएंट की तरह भारत में भी यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं Redmi 17 5G की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

भारत में Redmi 17 5G की कीमत

Redmi 17 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹39,999 है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹41,999 है। खास बात यह है कि कंपनी ने दोनों मॉडल्स की नेट इफेक्टिव कीमत क्रमशः ₹23,999 और ₹26,999 तय की है।

यह फोन भारत में 10 सितंबर 2026 से Amazon और Xiaomi के अधिकृत आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। Redmi 17 5G को Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें