Get App

Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 6.9-इंच डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन, जानें कीमत

आज के समय में स्मार्टफोन खरीदते समय लोग ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और अच्छा प्रोसेसर मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 3:23 PM
Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 6.9-इंच डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन, जानें कीमत
Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी

आज के समय में स्मार्टफोन खरीदते समय लोग ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और अच्छा प्रोसेसर मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन Dark Night, Coffee Brew और Purple Dawn समेत तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Redmi 17C 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।

इस स्मार्टफोन की बिक्री 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे mi.com, Amazon.in और Xiaomi के रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें