Redmi Note 15 Pro 4G: अगर आप मिड रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, Xiaomi अपनी लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 15 में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह नया फोन Redmi Note 15 Pro 4G होगा, जबकि इससे पहले कंपनी ने इसका 5G वेरिएंट लॉन्च कर दिया था। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी यूरोपियन रिटेल्स के जरिए सामने आई है। फिलहाल इस मिड-रेंज स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
