Redmi Note 17 को चीन में लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अब इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में सामने आए कई लीक्स में इसकी संभावित लॉन्च डेट से लेकर सॉफ्टवेयर सपोर्ट तक की जानकारी सामने आई है। अब, एक और जानकारी से इसकी कीमत का भी पता चला है, जिससे यह अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि Xiaomi का अगला Redmi फ़ोन भारतीय मार्केट में किस रेंज में आ सकता है।
