Get App

9000mAh बैटरी के साथ जल्द आएगा REDMI Turbo 5 Max, साथ ही Buds 8 Pro भी होंगे लॉन्च

REDMI Turbo 5 Max: Xiaomi ने टीजर जारी करने के बाद, कन्फर्म कर दिया है कि वह 29 जनवरी को चीन में REDMI Turbo 5 सीरीज लॉन्च करेगा। इस सीरीज में REDMI Turbo 5 Max भी शामिल होगा, जो MediaTek Dimensity 9500s SoC के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 3:11 PM
9000mAh बैटरी के साथ जल्द आएगा REDMI Turbo 5 Max, साथ ही Buds 8 Pro भी होंगे लॉन्च
9000mAh बैटरी के साथ जल्द आएगा REDMI Turbo 5 Max, साथ ही Buds 8 Pro भी होंगे लॉन्च

REDMI Turbo 5 Max: Xiaomi ने टीजर जारी करने के बाद, कन्फर्म कर दिया है कि वह 29 जनवरी को चीन में REDMI Turbo 5 सीरीज लॉन्च करेगा। इस सीरीज में REDMI Turbo 5 Max भी शामिल होगा, जो MediaTek Dimensity 9500s SoC के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

REDMI Turbo 5 Max, Xiaomi का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें 9000mAh की बैटरी होगी और इसमें PPS सपोर्ट के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा होगी।

9000mAh की बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन

Xiaomi के स्मार्टफोन हेड लू वेइबिंग ने पहले ही कहा है कि Turbo 5 Max 2026 में 25,000 युआन की कीमत रेंज में सबसे अच्छा विकल्प होगा। उन्होंने आगे कहा कि फोन में लगी 9000mAh की बैटरी 10,000mAh की बैटरी वाले फोन को टक्कर देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें