Get App

Samsung Galaxy M47 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy M47 5G: साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने मंगलवार को बताया कि Samsung Galaxy M47 5G को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान कंपनी ने आने वाले Galaxy M सीरीज के कलर ऑप्शन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 4:26 PM
Samsung Galaxy M47 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy M47 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म

Samsung Galaxy M47 5G: साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung ने मंगलवार को बताया कि Samsung Galaxy M47 5G को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान कंपनी ने आने वाले Galaxy M सीरीज के कलर ऑप्शन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म किया है। इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा, Snapdragonचिपसेट और sAMOLED डिस्प्ले होगा। इसके अलावा, यह फोन AI फीचर से लैस, दो कलर कलर ऑप्शन में भारत में आएगा।

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होगा

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक माइक्रोसाइट पर लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन Blaze Blue और Rogue Red जैसे दो कलर ऑप्शन में आएगा। इस फोन में फ्लैट बैक पैनल और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A सीरीज के फोन्स जैसा दिखता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी, जिससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें