Get App

Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स लीक, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ करेगा धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

Samsung Galaxy S27 Ultra अगले साल यानी 2027 में लॉन्च हो सकता है, जिसको लेकर काफी समय से लीक्स और अफवाहें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Samsung Galaxy S27 और Samsung Galaxy S27 Plus के साथ आएगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 3:44 PM
Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स लीक, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ करेगा धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत
Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स लीक

Samsung Galaxy S27 Ultra अगले साल यानी 2027 में लॉन्च हो सकता है, जिसको लेकर काफी समय से लीक्स और अफवाहें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Samsung Galaxy S27 और Samsung Galaxy S27 Plus के साथ आएगा। हालांकि, इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके लीक डिटेल्स से काफी कुछ पता चला है। अब आइए इसके अनुमानित फीचर्स और कीमते के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Samsung Galaxy S27 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

Samsung Galaxy S27 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है। अनुमान है कि यह डिवाइस आने वाले Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

चीन के मशहूर टिप्सटर 'डिजिटल चैट स्टेशन' के लीक्स के अनुसार, यह प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि फोन की मोटाई 7.9mm होगी और इसमें Galaxy S Pen का सपोर्ट भी मिलेगा। अफवाहें हैं कि फोन में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो कम से कम 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें