Samsung Galaxy Tab A11 Plus: अगर आप कम कीमत में एक ऐसा Tab खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें बेहतरीन फीचर्स और जबरदस्त प्रोसेसर मिले तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Samsung ने मंगलवार को Samsung Galaxy Tab A11+ को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। ये लॉन्च कुछ दिन पहले भारत में हुए Galaxy Tab A11 के साइलेंट डेब्यू के बाद किया गया। Galaxy Tab A11+ में आपको 11-इंच का डिस्प्ले, 7,040mAh की बैटरी, Dolby Atmos साउंड सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन One UI 8.0 इंटरफेस पर चलता है। चलिए अब इस टैब के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।