Get App

Samsung Galaxy Tab S10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, S Pen और 8,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S10 Lite: अगर आप टैब खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, Samsung ने भारत में अपना Galaxy Tab S10 Lite टैब लॉन्च कर दिया है। इस टैब में Exynos 1380 चिपसेट और 10.9-inch का डिस्प्ले दिया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 3:07 PM
Samsung Galaxy Tab S10 Lite भारत में हुआ लॉन्च, S Pen और 8,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स
Samsung Galaxy Tab S10 Lite भारत में लॉन्च, बॉक्स में मिलेगा S Pen

Samsung Galaxy Tab S10 Lite: अगर आप टैब खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, Samsung ने भारत में अपना Galaxy Tab S10 Lite टैब लॉन्च कर दिया है। ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बड़ी स्क्रीन पर इंटरटेनमेंट, पढ़ाई, नोट्स बनाने और काम करना चाहते हैं। इस टैब में कंपनी का इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। नया Android टैबलेट तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में आता है और इसके साथ बॉक्स में S Pen भी मिलता है। Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 10.9-इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस टैब के रियर में 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। अब आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशंस

  • Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 10.9-inch की WUXGA+ (1,320×2,112 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दी गई है, जो 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और सैमसंग की Vision Booster टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेगा। यह टैब Android 15 पर बेस्ड है। इसके अंदर Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को MicroSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 8MP का सिंगल रियर कैमरा यूनिट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इसमें सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसका साइज 165.8×254.3×6.6mm है और वजन 524 ग्राम है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें