Get App

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Z Fold 8 Ultra से Android XR Glasses तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च?

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Samsung बस कुछ ही घंटों में अपने नए जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाला है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी आज रात लंदन में अपना 'Galaxy Unpacked 2026' इवेंट आयोजित करेगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 2:41 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026: Z Fold 8 Ultra से Android XR Glasses तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च?
आज Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy Unpacked 2026: Samsung बस कुछ ही घंटों में अपने नए जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाला है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी आज रात लंदन में अपना 'Galaxy Unpacked 2026' इवेंट आयोजित करेगी। उम्मीद है कि इस इवेंट में 'Galaxy Z Fold 8' लाइनअप के साथ-साथ नई Galaxy स्मार्टवॉच और शायद इसके Android XR स्मार्ट ग्लास भी पेश किए जाएंगे। हालांकि, Samsung ने फाइनल प्रोडक्ट लाइनअप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक से पहले ही काफी कुछ पता चल गया है कि कंपनी क्या-क्या लॉन्च कर सकती है। अब आइए हम आपको Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से जुड़ी वो जानकारी देते हैं, जहां आपको पता चलेगा की लाइवस्ट्रीम कब और कहां देखें और इस इवेंट से क्या उम्मीद की जा सकती है।

सैमसंग क्या लॉन्च कर सकता है?

कई लीक के अनुसार, यह टेक कंपनी तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है: Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8।

माना जा रहा है कि Galaxy Z Fold 8 Ultra Samsung का अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल फोन होगा, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 2,09,990 रुपये हो सकती है। स्टैंडर्ड Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत लगभग 1,84,999 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत लगभग 1,34,999 रुपये हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें