Samsung Galaxy XR Headset: Samsung का लंबे समय से इंतजार किया जाने वाला एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) हेडसेट, Galaxy XR आखिरकार लॉन्च हो गया है। यह डिवाइस सीधे तौर पर Apple Vision Pro का कंपीटिटर है, लेकिन इसकी कीमत काफी कम है। Galaxy XR को सैमसंग ने अकेले नहीं बनाया है, बल्कि इसको बनाने में Google और Qualcomm ने भी साझेदारी की है ताकि इसे एक फ्लैगशिप XR हेडसेट बनाया जा सके।
