Get App

Samsung ने लॉन्च किए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE, जानिए कीमत और खास फीचर्स

Samsung Z Fold: नए Z Fold में पावर के लिए लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा, साथ ही इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन्स भी उपलब्ध होंगे

Curated By: Abhishek Gupta
अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 17:06
Samsung ने लॉन्च किए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE, जानिए कीमत और खास फीचर्स

नया Samsung Galaxy Z Fold 7 पहले से ज्यादा पतला और हल्का होने वाला है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी आसान होगा। इस बार कंपनी ने परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ पर खास फोकस किया है।

Galaxy Z Fold 7 में कंपनी की तरफ से एक नया डिजाइन किया गया हिंज दिया जाएगा, जिसकी मदद से यह फोन और ज्यादा टिकाऊ बन पाएगा और फोल्डिंग में कोई समस्या नहीं होगी।

इस फोन के अंदर की तरफ 8 इंच का बड़ा Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Z Fold 7 में पावर के लिए लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा, साथ ही इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक के स्टोरेज ऑप्शन्स भी उपलब्ध होंगे।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित कंपनी के One UI 8 के साथ लॉन्च होगा और इसमें कंपनी की तरफ से 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन में 200MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,400mAh की बैटरी दी जाएगी और यह 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे बैटरी पूरे दिन चल सके।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,74,999 होगी, जबकि टॉप-एंड 16GB + 1TB वेरिएंट ₹2,10,999 में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Z Flip 7 की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में ₹1,09,999 से शुरू होती है, जबकि Galaxy Z Flip 7 FE का बेस मॉडल ₹89,999 की आकर्षक कीमत पर मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें