Get App

Samsung ने पेश किया नया AI फीचर, सिर्फ फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी

Samsung अपने यूजर्स के लिए हर बार कुछ न कुछ नए अपडेट लेकर आता रहता है। लेकिन इस बार कंपनी ने AI-बेस्ड पेट (पालतू जानवर) हेल्थ फीचर लॉन्च किया है, जो सिर्फ एक फोटो की मदद से कुत्तों और बिल्लियों में सेहत से जुड़ी संभावित समस्याओं का पता लगा सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 10:10 AM
Samsung ने पेश किया नया AI फीचर, सिर्फ फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
Samsung का नया AI फीचर: पालतू जानवरों की सेहत पर रखेगा नजर

Samsung अपने यूजर्स के लिए हर बार कुछ न कुछ नए अपडेट लेकर आता रहता है। लेकिन इस बार कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित पेट (पालतू जानवर) हेल्थ फीचर लॉन्च किया है, जो सिर्फ एक फोटो की मदद से कुत्तों और बिल्लियों में सेहत से जुड़ी संभावित समस्याओं का पता लगा सकता है। बता दें कि इस फीचर को पेरिस में आयोजित किए गए VivaTech 2026 टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया है, और पेट हेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म 'Lifet' के साथ मिलकर बनाया गया है। यह फीचर जल्द ही सैमसंग के कनेक्टेड वेलनेस सिस्टम का हिस्सा बन सकता है।

इस फीचर की मदद से Galaxy यूजर्स अपने स्मार्टफोन से अपने पालतू जानवर की तस्वीर ले सकते हैं। इसके बाद AI उस तस्वीर का विश्लेषण करता है और कुत्ते या बिल्ली में कुछ आम बीमारियों के संकेतों को पहचानने की कोशिश करता है। इनमें दांतों की समस्या, मोतियाबिंद (cataracts) और पैटेला लक्सेशन (घुटने की हड्डी से जुड़ी समस्या), जो छोटे कुत्तों में अक्सर देखी जाती है, शामिल हैं।

Samsung ने इस सर्विस को अपने प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और कनेक्टेड वेलनेस को बढ़ावा देने की बड़ी योजना का हिस्सा बताया है। कंपनी का कहना है कि यह पेट केयर टूल उसके SmartThings प्लेटफॉर्म के जरिए काम करेगा, जो स्मार्टफोन, वियरेबल्स और स्मार्ट होम डिवाइसेस को एक ही सिस्टम में जोड़ता है।

पालतू जानवरों की देखभाल में होगा AI का इस्तेमाल 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें