Samsung W26: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Samsung ने चीन में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W26 पेश किया है। यह डिवाइस ग्लोबल मार्केट में बेचे जाने वाले Galaxy Z Fold 7 का नया वर्जन माना जा रहा है। कंपनी ने इसमें कुछ अहम डिजाइन बदलाव किए हैं, जिससे यह अपने इंटरनेशनल मॉडल की तुलना में और भी लग्जरी एक्सपीरियंस देता है।
