Flipkart Netflix Offer: अगर आपसे कहा जाए कि आप Netflix पर टीवी शो, मूवी या वेब सीरीज बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं, तो शायद आपको विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन यह सच है। दरअसल, Flipkart ने Netflix के साथ मिलकर एक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसके तहत Flipkart Plus मेंबर अब प्लेटफॉर्म पर सामान्य खरीदारी करके हर महीने Netflix Mobile Plan पा सकेंगे। यह सुविधा 1 अगस्त से शुरू होगी और इसके लिए अलग से Netflix का सब्सक्रिप्शन खरीदने या रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी।
